Saturday, May 10, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़नवरात्रि पूजा इन चीजों के बिना है अधूरी, ये है पूजा सामग्री...

नवरात्रि पूजा इन चीजों के बिना है अधूरी, ये है पूजा सामग्री की लिस्ट

शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरु हो रही हैं। नवरात्रि को लेकर बाजार सजने लगे हैं। मां दुर्गा की पूजा के लिए जगह-जगह पूजा सामग्री और मां की तस्वीरें मिलने लगी हैं। भक्तजन नवरात्रि में भक्त मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना करते हैं। नवरात्रि में प्रतिपदा पर कलश स्थापना के साथ मां नव दुर्गा की पूजा का शुभारम्भ होता है।
नवरात्रि पूजा में अलग-अलग तरह की पूजा सामग्री का विशेष महत्व है। बगैर पूजा सामग्री के पूजा अधूरी मानी जाती है। ऐसे में बेहतर है कि आप नवरात्रि से पहले ही संपूर्ण सामग्री की लिस्ट तैयार कर लें ताकि आपकी पूजा सम्पूर्ण हो और आप पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहे।

आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि पर पूजा सामग्री की लिस्ट…

– लाल रंग की गोटेदार चुनरी
– लाल रेशमी चूड़ियां
– सिन्दूर
– आम के पत्‍ते
– लाल वस्त्र
– लंबी बत्ती के लिए रुई या बत्ती
– धूप
– अगरबत्ती
– माचिस
– चौकी
– चौकी के लिए लाल कपड़ा
– नारियल
– दुर्गासप्‍तशती पुस्तक
– कलश
– साफ चावल
– कुमकुम
– मौली
– श्रृंगार का सामान
– दीपक
– घी या तेल
– फूल
– फूलों का हार
– पान
– सुपारी
– लाल झंडा
– लौंग
-इलायची
– बताशे
– कपूर
– उपले
– फल एवं मिठाई
– चालीसा व आरती की किताब
– देवी की प्रतिमा या फोटो
– कलावा
– मेवे

हवन के लिए
-आम की लकड़ी
-जौ
-धूप
-पांच मेवा
-घी
-लोबान
-गुगल
-लौंग
-कमल गट्टा
-दक्षिणा
-सुपारी, कपूर और हवन कुंड भी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments