Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़संस्कृति विवि के नए कुलपति प्रोफेसर दुबे ने किया पदभार ग्रहण

संस्कृति विवि के नए कुलपति प्रोफेसर दुबे ने किया पदभार ग्रहण

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में प्रोफेसर डा. सीएस दुबे ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राणा सिंह को विश्वविद्यालय का सीईओ रिसर्च बनाया गया है। नए कुलपति डा. दुबे का विश्वविद्यालय में आगमन पर विवि के अधिकारियों और शिक्षकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित डा. दुबे दिल्ली विश्वविद्यालय में संचालित कैंपस आफ ओपन लर्निंग के डाइरेक्टर एवं जूलाजिकल विभाग में प्रोफेसर रहे हैं। संस्कृति विवि प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा में अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के उद्देश्य से यह नियुक्ति की गई है। वहीं विवि के कुलपति रहे डा. राणा सिंह को बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की गई है। वे संस्कृति विवि के सीईओ रिसर्च की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments