Wednesday, May 14, 2025
Homeन्यूज़बर्फ खरीदने गई 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, विवाहिता से किया बलात्कार

बर्फ खरीदने गई 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, विवाहिता से किया बलात्कार

आगरा। प्रदेश सरकार की लाख प्रयासों के बावजूद यूपी में न महिलाएं सुरक्षित हैं न ही बालिकाएं। हाईवे पर स्थित एक कस्बे की 10 वर्षीय बालिका के साथ एक युवक ने दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बालिका सोमवार को बर्फ खरीदने दुकान पर गई थी। वहीं से युवक उसे बहाने से बुलाकर खेत में लेकर चला गया था। वहीं एक अन्य गांव में विवाहिता के साथ भी दुष्कर्म की घटना हुई है। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।

हाईवे स्थित कस्बे की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति नहीं है। वह गांव-गांव फेरी कर महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन का सामान बेचती है। सोमवार को वह फेरी पर गई थी। घर में उसकी 10 वर्षीय बेटी थी। जो बर्फ खरीदने गांव में ही स्थित दुकान पर गई थी। आरोप है कि वहां एक युवक बालिका को बहाने से खेत में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आने पर उसने मां को घटना की जानकारी दी। महिला बेटी को लेकर थाना मलपुरा पहुंची और आरोपी असलम के खिलाफ तहरीर दी।

वहीं क्षेत्र के एक गांव की महिला मंगलवार को घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी गांव का एक युवक घर में आ गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर मारपीट भी की। पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल कराया। थाना मलपुरा प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया है कि दोनों ही मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामलों की जांच करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी फरार

आगरा के थाना हरी पर्वत क्षेत्र के एक मोहल्ले में 13 साल की किशोरी से एक युवक ने घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़ित परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। केस को मिशन शक्ति अभियान में शामिल किया गया है। आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी।
घटना मंगलवार रात की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि आरोपी युवक महेश है। किशोरी की मां की मौत हो चुकी है। वह अपनी ताई पास रहती है। रात को वह ताई के पास सो रही थी। तभी महेश नशे की हालत में घर में घुस आया। किशोरी के बगल में सो गया।
इसके बाद अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर घर से भाग निकला। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन वह घर से फरार हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments