Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़दुल्हन की विदाई की जगह हो गया तलाक, वजह सुन आप रह...

दुल्हन की विदाई की जगह हो गया तलाक, वजह सुन आप रह जाएंगे हैरान

दहेज को समाज के बीच एक बुराई के रुप में देखा जाता है वहीं कुछ लोग दहेज को बढावा देने में ही अपना हित समझते हैं। लेकिन समय के बदलाव के साथ ही दहेज का समाज के बीच विरोध होने लगा है। हर दिन ऐेसे भी मामले देखने को मिलते हैं कि कई ऐसे लोग भी होते हैं कि वह दहेज के लिए अपनी बहुओें के साथ कुछ भी कर सकते हैं।

आज हम आपको एक ऐसा ही वाकया बताने जा रहे है जिसे सुन आपके होश उड़ जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। जहां हैरान कर देने वाली बात है कि शादी के बाद विदाई के समय दुल्हन तो बाहर आई लेकिन ससुराल जाने के लिए नहीं, बल्कि तलाक बोलने के लिए।

बताया जा रहा है कि द्वारिका अग्रवाल की बेटी अंकिता की शादी लखनऊ के रहने वाले महेश अग्रवाल के बेटे संजय के साथ तय हुई थी। पिता ने बताया है कि रात में फेरे औऱ बाकी रस्मों के पुरे होने के बाद जब शनिवार सुबह विदाई की तैयारी हो रही थी कि तभी दूल्हे के पिता दहेज में दिए गए सोने के आभूषणों को देखने की जिद करने लगा।

इस बात का दुल्हन को पता लग गया। इस बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच विवाद खड़ा हो गया। तभी विवाद के बीच दुल्हन के पिता ने वर पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए शादी तोड़ दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments