Home न्यूज़ न्यूज़ अंडा मांसाहारी है या शाकाहारी? आखिर वैज्ञानिकों ने दे डाला सही जवाब

अंडा मांसाहारी है या शाकाहारी? आखिर वैज्ञानिकों ने दे डाला सही जवाब

0

इसे लेकर हमेशा से विवाद रहा है कि अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी। कोई कहता है कि अंडा मांसाहारी है, क्योंकि इसमें से चूजा निकालता है, वहीं कुछ लोग ये मानते हैं कि जिस तरह से गाय से निकला दूध शाकाहारी है उसी तरह से मुर्गी से निकला अंडा भी शाकाहारी है। लेकिन, अब वैज्ञानिकों ने इसका जवाब खोजकर इस बहस पर विराम लगा दिया है।

आइए जानते हैं इस विषय पर क्या कहती है वैज्ञानिकों की खोज-

शाकाहारी होता है अंडा

हाल ही में वैज्ञानिकों ने अंडे पर उठ रहे सवाल को लेकर अध्ययन किया। उसमें सामने आया है कि अंडा मांसाहार नही होता हैे। यदि आप भी ये समझ बैठे हैं कि अंडे के परिपक्व होने के बाद उससे बच्चा निकल सकता है और इसी वजह से वो मांसाहारी है तो बता दें कि आप गलत है। दरअसल बाजार में मिलने वाले अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते हैं यानि इन अंडों में से चूजे बाहर नहीं आ सकते है, जिस वजह से ये अंडे मांसाहारी नहीं होते बल्कि शाकाहारी होते है

जैसा कि हम जानते है कि अंडा तीन लेयर में बना होता है। पहला होता है छिलका, फिर अंडे की सफेदी और फिर सबसे आंतरिक हिस्सा उसकी जर्दी। वैज्ञानिकों के अनुसार अंडे की सफेदी में सिर्फ प्रोटीन होता है, उसमें मुर्गी का कोई भी हिस्सा मौजूद नहीं होता। इसका मतलब अंडे की सफेदी पूरी तरह से शाकाहारी है। अंडे का छिलका तो हम खाते नहीं है तो अब बची जर्दी। वैज्ञानिकों का कहना है कि अंडे की जर्दी यानि पीले भाग में सबसे ज्यादा प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और फैट मौजूद होता है, लेकीन अंडा फर्टिलाइज़्ड है तो उसमें गैमीट सेल्स भी मौजूद होंगे जो उसे मांसाहारी बना देंगे।

क्या होते है अनफर्टिलाइज्ड अंडे

दरअसल जब मुर्गी 6 महीने की हो जाती है तो बिना मुर्गे के सम्पर्क में आए ही हर 1 या डेढ़ दिन में अंडे देती ही है। इन अंडों को ही अनफर्टिलाइज्ड अंडे कहा जाता है। इन अंडों से कभी भी चूजे नहीं निकल सकते। इसलिए ये अंडे शाकाहारी होते है, वहीं जो अंडे मुर्गी, मुर्गे के सम्पर्क में आने पर देती है वह फर्टिलाइज्ड होते है और उनमें मांसाहार होता है।

कैसे पहचानें अनफर्टिलाइज्ड अंडे

अब आप यह सोच रहे होंगे कि भला हम कैसे पहचाने कि यह अंडा फर्टिलाइज़्ड है या फिर अनफर्टिलाइज्ड तो हम आपको बता दें कि फर्टिलाइज्ड अंडा, अनफर्टिलाइज्ड अंडे की तुलना में हल्का पीलापन लिए होता है। यानी वो अंडा शाकाहारी होता है वह बिल्कुल सफ़ेद होता है, जबकि मांसाहारी अंडा हल्का पीला होता है। तो दोस्तो अब तो समझ में आ गया न, कि अंडा शाकाहारी भी होते है। अगर आप भी मेरी तरह अंडों को मांसाहारी समझकर नहीं खा रहे थे तो तुरंत खाना शुरू कीजिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here