Thursday, December 18, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़सपा ने फिर विरोधी दलों को चौंकाया, कांग्रेस-बसपा के कई नेताओं सपा...

सपा ने फिर विरोधी दलों को चौंकाया, कांग्रेस-बसपा के कई नेताओं सपा में शामिल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी लगातार दूसरे दलों में सेंधमारी कर अपना कुनबा बढ़ाने में लगी है। वहीं विरोधी दलों में अपने नेताओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अब पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता बाल कुमार पटेल सपा में शामिल हो गये हैं। बाल कुमार पटेल डकैत ददुआ के भाई हैं। वे पहले सपा में ही थे फिर 2019 में कांग्रेस में चले गए थे।

इन लोगों ने थामा सपा का दामन

पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल के अलावा पट्टी प्रतापगढ़ कांग्रेस के पूर्व विधायक राम सिंह पटेल ने भी सोमवार को सपा का दामन थाम लिया है। सपा ने बहुजन समाज पार्टी को एक बार फिर झटका देते हुये पूर्व सांसद कैलाश यादव को भी पार्टी में शामिल कर लिया। सिलसिला यहां तक ही नहीं रुका। 2019 लोकसभा चुनाव में सीतापुर की कांग्रेस की सांसद प्रत्याशी रही कैसर जहां ने भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। यही नहीं, कैसर जहां के पति व बसपा के पूर्व विधायक जासमीर अंसारी और पूर्व चेयरमैन कांग्रेस नेता आशीष मिश्र ने सपा में अपनी आस्था जताई और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

2022 की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव

2022 की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव हर दल में सेंधमारी कर रहे हैं। पटेल समाज के बड़े नेता के सपा में आने के पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही पूर्वांचल की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा। सपा प्रमुख दूसरे दलों के दिग्गजों को सपा में शामल करने में जुटे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments