Homeन्यूज़न्यूज़कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन, राहुल और प्रियंका गांधी...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन, राहुल और प्रियंका गांधी ने जताया शोक

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। वह कोरोना पॉजिटिव होने के बाद करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। गुरुग्राम के अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह करीब 3.30 उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे फैजल ने अपने पिता के मौत की पुष्टि की। अहमद पटेल 71 वर्ष के थे।

कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘यह एक दुखद दिन है। अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे। उन्होंने कांग्रेस में रहकर सांस ली और सबसे कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। हम उन्हें याद करेंगे। फैसल, मुमताज और परिवार को मेरा प्यार और संवेदना।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments