Sunday, February 22, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़एसएसपी ने 6 सिपाहियों को किया निलंबित, दिए जांच के निर्देश

एसएसपी ने 6 सिपाहियों को किया निलंबित, दिए जांच के निर्देश


मथुरा। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शनिवार को 6 सिपाहियों को निलंबित कर दिया है और विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। ये सभी सिपाही पुलिस लाइन में तैनात हैं। एसएसपी ने यह कार्रवाई सिपाहियों के अनाधिकृत रुप से गैरहाजिर होने पर की गई है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में छह सिपाही शरद कुमार, बृजेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, अमोल सिंह, हिमांशु प्रताप सिंह, सामेन्द्र सिंह बगैर विभाग को सूचना दिए गैर हाजिर थे। इसकी रिपोर्ट पुलिस लाइन से एसएसपी कार्यालय पहुंची। इस पर एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गैर जाहिर सिपाहियों को निलंबित कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments