आज रविवार को मार्गशीर्ष बदी चतुर्दशी 24:46 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , मासिक शिवरात्रि व्रत , विघ्नकारक भद्रा 14:19 तक , शुक्र अनुराधा नक्षत्र में 21:22 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 25:40 से , मेला पुरमण्डल देविका स्नान (जम्मू ) , श्री बालाजी जयन्ती व श्री मनोहर पर्रिकर जयन्ती।
- शक सम्वत- 1942
 - विक्रम सम्वत- 2077
 - मास- मार्गशीर्ष
 - पक्ष- कृष्णपक्ष
 - तिथि- चतुर्दशी-24:46 तक
 - पश्चात- अमावस्या
 - नक्षत्र- अनुराधा-25:40 तक
 - पश्चात- ज्येष्ठा
 - करण- विष्टि-14:20 तक
 - पश्चात- शकुन
 - योग- सुकर्मा-08:16 तक
 - पश्चात- धृति-28:29 तक
 - सूर्योदय- 07:05
 - सूर्यास्त- 17:25
 - चन्द्रोदय- 30:29
 - चन्द्रराशि- वृश्चिक
 - सूर्यायण- दक्षिणायन
 - गोल- दक्षिणगोल
 - अभिजित- 11:54 से 12:36
 - राहुकाल- 16:08 से 17:25
 - ऋतु- हेमन्त
 - दिशाशूल- पश्चिम
 
कल सोमवार को मार्गशीर्ष बदी अमावस्या 21:48 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , मार्गशीर्ष स्नान – दान श्राद्धादि – की देवपितृकार्य सोमवती अमावस्या (आज तैल स्पर्श निषेध ) , तीर्थस्थान महात्म्य , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , गौरीतपोव्रत , महाव्रतारम्भ , खग्रास सूर्यग्रहण ( ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए ग्रहण सम्बन्धी नियम मान्य नहीं ) ,श्री कमला जयन्ती , मेला हरिद्वार प्रयागराज , श्री संजय गांधी जयन्ती , श्री रणवीर राजकपूर जयन्ती , फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों ( परमवीर चक्र सम्मानित ) बलिदान दिवस , राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय वानर दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय
 


