HomeUncategorizedपुलिस वाला बनकर लोगों से ठगी करने वाला फिल्म अभिनेता गिरफ्तार

पुलिस वाला बनकर लोगों से ठगी करने वाला फिल्म अभिनेता गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक फिल्म अभिनेता एवं टीवी कलाकार को गिरफ्तार किया है। फिल्मों में काम करने वाला इस अभिनेता पर उत्तराखंड और दूसरे राज्यों में फर्जी पुलिसवाला बनकर लोगों से लाखों की ठगी करने का आरोप है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर लिया है। गिरफ्तार किए गए इस आरोपी का नाम सलमान जाफरी है।

पुलिस के मुताबिक सलमान जाफरी ने बॉलीवुड फिल्मों और कई बड़े टीवी धारावाहिक में काम किया है। जाफरी मुंबई से उत्तराखंड ठगी के लिए हवाई जहाज से आता-जाता था। जिससे कि कोई उसे पकड़ न ले और न ही कोई उसे पहचान सके। पिछले कई सालों से मुंबई के पॉश इलाके में रहने वाले सलमान जाफरी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम करने के साथ ही ठगी से भी काफी पैसे कमाए।

मुंबई पुलिस के डीसीपी अकबर पठान के मुताबिक यह आरोपी कई फिल्मों और बड़े-बड़े सीरियलों में काम कर चुका है। वह फर्जी पुलिस वाला बनकर लोगों को ठगता था। पकड़े जाने के डर से ठगी करने के बाद यह तुरंत हवाई जहाज से मुंबई आ जाता था, ताकि किसी को कई शक न हो।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सलमान जाफरी के खिलाफ नागपुर में भी ठगी के तीन केस दर्ज हैं। मुंबई पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर उत्तराखंड पुलिस के हवाले कर दिया है। क्योंकि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तराखंड में हुए एक ठगी के मामले में जाफरी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सलमान जाफरी के खिलाफ और किस-किस शहर में मामले दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments