Wednesday, March 25, 2026
Homeजुर्मसंत के बंद फ्लैट का ताला तोड़ कर 60 हजार रुपए चोरी,...

संत के बंद फ्लैट का ताला तोड़ कर 60 हजार रुपए चोरी, 5 और फ्लैट के ताले चटकाए


अरुण यादव की रिपोर्ट
वृंदावन।
छटीकरा मार्ग स्थित गेट बंद आवासीय कालोनी कृष्णा ग्रीन में अज्ञात चोरों ने एक संत एक बंद फ्लैट को निशाना बनाया। फ्लैट का ताला तोड़ कर उसमें हजारोें की नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि फ्लैट स्वामी श्यामानन्द ताला लगाकर कुछ दिन पहले ही आसाम गए हैं। बुधवार रात्रि को अज्ञात चोरों ने उनके फ्लैट नम्बर सी 111 का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 60 हजार रुपए चोरी करके ले गए।

पड़ौसी पुरुषोत्तम महाराज ने बताया कि चोरों ने सोसायटी में 5 अन्य फ्लैटों के भी ताले तोड़े हैं। लेकिन वहां पर चोरी करने में सफल नहीं हो सके। पड़ौसी ने फ्लैट स्वामी श्यामानन्द को घटना के बारे में फोन पर बताया साथ ही पुलिस को भी सूचित किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments