Thursday, March 26, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया। वे 93 साल के थे। मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री और उत्तरप्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। वे पहली बार साल 1985-1988 तक सीएम रहे थे और फिर 1989 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उनका कल (20 दिसंबर) को जन्मदिन भी था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

राहुल गांधी ने उन्हें सच्चा कांग्रेसी और बेहतरीन इंसान बताते हुए कहा कि हम उन्हें बहुत याद करेंगे। राहुल गांधी ने वोरा के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments