Homeजुर्मयुवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका, शव के...

युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका, शव के पास मिला तमंचा

राजेश डब्बू की रिपोर्ट
महावन।
श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के पीछे यमुना किनारे जंगलों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास एक तमंचा और एक ईंट मिली है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की गोली मार कर हत्या की गई। उसके बाद उसके मुंह पर ईंट से वार कर उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की गई है। पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में लगी है।


रविवार सुबह थाना महावन क्षेत्र के अंतर्गत गोकुल के समीप स्थित श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के पीछे यमुना किनारे जंगल में एक युवक का शव पड़ा मिला। यह सूचना एक व्यक्ति का दाह संस्कार करने आए नगला पापड़ी के लोगों ने पुलिस को दी।

सूचना पर सीओ महावन आईपीएस आरती सिंह एवं महावन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। युवक के शव के पास एक तमंचा मिला है। खून से सनी ईंट भी मिली। मृतक का मुंह किसी भारी वस्तु से कुचलने का प्रयास कियाा गया है। पुलिस ने शव और उसके आसपास मिले सामान को कब्जे में ले लिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।


महावन थाना प्रभारी का कहना है कि यमुना किनारे मिले युवक के शव मिला है। उसके पास एक तमंचा भी बरामद हुआ है। शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments