Tuesday, July 29, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़गाजियाबाद में श्मशान घाट की छत गिरने से 18 लोगों की मौत,...

गाजियाबाद में श्मशान घाट की छत गिरने से 18 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में रविवार को बारिश की वजह से श्मशान घाट की छत गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई और छत के मलवे के नीचे दबाए बताए जा रहे हैं। मौके पर जिला प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में जुटी है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

गाजियाबाद जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने हादसे में 18 लोगों के मौत की पुष्टि की है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि घटना दुखद है मेरी संवेदना शोक संतप्त परिजनों के साथ है। इसके अलावा मंडल आयुक्त मेरठ और आईजी रेंज मेरठ को मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद मौके पर हैं और राहत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार सुनिश्चित कराएं। मंडल आयुक्त मेरठ और आईजी रेंज मेरठ को मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

घटना थाना मुरादनगर क्षेत्र की है। जहां एक श्मशान में एक वृद्ध की मौत के बाद अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों के ऊपर लेंटर की जर्जर छत गिर गई। हादसे तकरीबन दो दर्जन लोग श्मशान घाट के छत के नीचे दबकर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मुरादनगर थाना क्षेत्र के ही डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसके बाद अंतिम संस्कार में कई लोग पहुंचे थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments