Monday, May 12, 2025
HomeUncategorizedजिन घरों में होती हैं ये चीजें, वहां अचानक से आती हैं...

जिन घरों में होती हैं ये चीजें, वहां अचानक से आती हैं मुसीबत!

यदि किसी व्यक्ति को अधिक मेहनत करने के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़े तो इसका कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। घर में बहुत सारी ऐसी चीजें जाने अनजाने में पड़ी होती हैं जो नुकसान तो पहुंचाती हैं बल्कि परेशानी का कारण भी बनती हैं। घर में कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनके कारण घर में सुख-समृद्धि की कमी रहती है। क्यों के वो चीजें नकारात्मक ऊर्जा का कारक होती हैं।

1.वास्तु के अनुसार घर में कबूतर द्वारा घोंसला बनाना अशुभ होता है। माना जाता है कि इससे घर में बड़ी मुसीबत आती है।

2.घर में मधुमक्खी या ततैया अपना छत्ता बनाए तो उसे हटा देना चाहिए। ये अशुभता का सूचक होता है।

3.घर में मकड़ी का जाला होने से परेशानियों में वृद्धि होती है।

4.घर में टूटा हुआ शीशा रखना भी अशुभ माना जाता है। इसे बाहर निकाल देना चाहिए। वास्तु के अनुसार टूटा शीशा रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

5.चमगादड़ का घर के अंदर आना अशुभ माना जाता है। इसका घर में आना सूनेपन की निशानी है। अर्थात पारिवारिक सदस्य घर छोड़ कर जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त घर में कुछ बुरा भी घटित हो सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments