Tuesday, February 10, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह ने किया महिला आश्रय सदन का निरीक्षण

महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह ने किया महिला आश्रय सदन का निरीक्षण

वृंदावन। यूपी की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री स्वाती सिंह ने मंगलवार को नगर के निकट रामताल स्थित कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन का निरीक्षण किया। सदन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिरों में प्रभु दर्शन किए।


सदन का निरीक्षण करने के पश्चात उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कोरोना महामारी के संक्रमण दौरान इस महिला आश्रय सदन को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया था और यहां से माताओं को अन्य सदनों में शिफ्ट कर दिया गया था। अब प्रशासन को निर्देश दे दिए हैं कि जल्द ही इस सदन को पुन: महिला कल्याण विभाग को सांैपने के निर्देश दिए हंै। रिलीज होने के बाद आश्रय सदन की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इसके पश्चात अक्षयपात्र में प्रभु दर्शन किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments