Monday, February 9, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा को मिला एक और जैंत थाना, सीएम योगी ने दिए निर्देश

मथुरा को मिला एक और जैंत थाना, सीएम योगी ने दिए निर्देश

मथुरा। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मथुरा जनपद को एक और थाना दिया है। सीएम ने मथुरा जनपद की वृंदावन की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी जैंत को उच्चीकृत कर नवीन थाना जैंत बनाया है। वहीं गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट के अन्तर्गत पुलिस थाना नन्दग्राम बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।


प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश के जनपद मथुरा की वृंदावन कोतवाली की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी जैंत को उच्चीकृत कर थाना जैंत और जनपद गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट के अन्तर्गत पुलिस थाना नन्दग्राम की स्थापना किए जाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि इन नवीन थानों में जन शक्ति एवं पदों के सृजन आदि के निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments