Homeन्यूज़न्यूज़बैंक ने किसानों को ओटीएस योजना के तहत दी कृषि लोन में...

बैंक ने किसानों को ओटीएस योजना के तहत दी कृषि लोन में छूट

बरसाना। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा लोन लेने किसानों से दिया धन रिकवर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हंै। किसानों द्वारा काफी समय पहले लिए लोन का निस्तारण करने के लिए विशेष कृषि एक मुश्त समझौता योजना शिविर लगाया है। जिसमें किसानों को बैंक अधिकारियों ने कृषि लोन में बैंक द्वारा दी जा रही छूट के बारे में जानकारी दी।


शनिवार को कस्बे के राणा की प्याऊ पर स्थित हरिश्चंद्र प्रधान के आवास पर बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा विशेष कृषि एक मुश्त समझौता योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को कृषि लोन के तहत छूट प्रदान की गई। वहीं तमाम ऐसे किसान परिवारों को राहत दी गई जिनकी कृषि लोन लेने के बाद मृत्यु हो गई। ओटीएस छूट के तहत दर्जनों किसानों को छूट प्रदान की गई।

शिविर में शाखा प्रबंधक जितेंद्र आर्या, अलीगढ़ परिक्षेत्र के विनीत कुमार नेगी, संयुक्त प्रबंधक आशीष शर्मा, विक्की अग्रवाल, बाबूलाल व गोपाल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments