Tuesday, February 10, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़चलती ट्रेन में महिला यात्री ने बच्चे को दिया जन्म, दोनों स्वस्थ्य

चलती ट्रेन में महिला यात्री ने बच्चे को दिया जन्म, दोनों स्वस्थ्य

मथुरा। चलती टे्रेन में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। रेल के लोको पायलट और कर्मचारियोंं की सजगता से महिला और उसके परिजनों को हर संभव मदद की। ट्रेन के जिस कोच में महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी, उस कोच में मौजूद यात्रियों के हाथ महिला की मदद क लिए आगे बढे। महिला को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। महिला और शिशु दोनों स्वस्थ्य है।

मिली जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय महिला दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन से मध्य प्रदेश के दमोह अपने गांव जा रही थी। शनिवार देर शाम को ट्रेन को सिग्नल न मिलने के कारण मथुरा रेलवे जंक्शन पर खड़ी हुई थी। इसी बीच महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई। महिला के संबंध में जानकारी मिलते ही टे्रेन के लोको पायलट द्वारा एसीपी का हॉर्न दिया गया। सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक सज्जन कुमार द्वारा समस्या को देखा गया तो कोच संख्या इ 3 सीट 69 पर महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है।

रेलवे के डिप्टी एसएस मथुरा जंक्शन आरके शर्मा कोच मैं पहुंचे। तुरंत आरपीएफ महिला सिपाही ज्योति यादव को उक्त कोच में बुलाया गया। महिला सिपाही ज्योति यादव द्वारा उक्त महिला यात्री की प्रसव पीड़ा में मदद की। महिला यात्री को कोच में ही एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद रेलवे एंबुलेंस के माध्यम से उसे जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। इस कार्य में कोच में मौजूद यात्रियों ने भी सहयोग किया। जहां मां और बच्चे दोनों स्वस्थ्य हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments