Tuesday, February 10, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़महंगाई को लेकर रालोद ने भाजपा सरकार को घेरा, रिक्शा चलाकर किया...

महंगाई को लेकर रालोद ने भाजपा सरकार को घेरा, रिक्शा चलाकर किया विरोध

मथुरा। रविवार को महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने मंडी चौराहे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल एवं खाद्य सामग्री की महंगाई को लेकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर अपना रोष व्यक्त जताया।

इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता कुमार नरेंद्र सिंह ने लोगों के साथ रिक्शा चलाकर सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई पूरे चरम पर है। लोग परेशान हैं। बेरोजगारी के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है।

रालोद नेता ताराचंद गोस्वामी ने भी महंगाई के खिलाफ सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई व बेरोजगारी के चलते लोग परेशान है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments