Wednesday, July 9, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़डरावने दैत्यों वाला 500 साल पुराना वो रहस्यमय पार्क, जो सदियों से...

डरावने दैत्यों वाला 500 साल पुराना वो रहस्यमय पार्क, जो सदियों से है वीरान

अक्सर देखने में आता है कि बच्चों और बड़ों के लिए कई तरह के पार्क बनाए जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे पार्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको 20वीं सदी में बनाया गया था।

बताया जा रहा है कि इस पार्क का निर्माण 1946 किया गया था। इसके बाद दुनिया भर में सबसे ज्यादा मशहूर डिज्नीलैंड को 1955 में शुरू किया गया था। आपको ऐसा लगेगा कि ये चलन नया है, मगर ऐसा है नहीं। इटली में एक ऐसा बागीचा है, जो अजीबो-गरीब शक्लों वाले बुतों का खजाना है। इसे करीब पांच सौ साल पहले बनवाया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस पार्क को सार्को बोस्को के नाम से जाना जाता है मतलब सबसे पवित्र जंगल का नाम दिया गया है. बता दें कि ये इटली के शहर बोमार्जों में स्थित है। राजधानी रोम से करीब 92 किलोमीटर उत्तर में है।इस अजब किस्म के बागीचे को सोलहवीं सदी में इटली के मशहूर लड़ाके पियर फ्रांसेस्को विसिनो ओर्सिनी ने बनवाया था।

हर ऐसे बाग को बहुत करीने से बनाया जाता था। उस दौर के बागों को इटली में पुनर्जागरण के दौर के बाग कहा जाता है। मगर सार्को बोस्को में उस दौर का कोई भी चलन नहीं दिखता।

ओर्सिनी ने जो पार्क बनवाया, वहां उसने न तो जंगलों और झाड़ियों की काट-छांट की, न ही बाग में तराशे हुए बुत लगवाए। कुल मिलाकर सार्को बोस्को का माहौल बड़ा डरावना है। ये अपने दौर से एकदम अलग दैत्यों की दुनिया मालूम होता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments