Wednesday, July 9, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़राम जन्म भूमि पर दशानन रावण की भी लगे प्रतिमा, पीएम मोदी...

राम जन्म भूमि पर दशानन रावण की भी लगे प्रतिमा, पीएम मोदी से की मांग

मथुरा। अयोध्या में रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में निधि संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। हिन्दूवादी नेता आमजन से मंदिर निर्माण के लिए दान ले रहे हंै। इसी बीच मथुरा से राम जन्मभूमि में दशानन रावण की भव्य प्रतिमा लगाने की मांग की जाने लगी है। इसके लिए मथुरा के लंकेश भक्त मंडल ने देश के प्रधानमंत्री और श्रीराम जन्म भूमि न्यास के के अध्यक्ष को पत्र खिला है।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में लंकेश भक्त मंडल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत ने लिखा है कि जिस प्रकार राम जन्म भूमि में भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है कि उसी प्रकार पूरी भव्यता के साथ वहीं रावण की भी प्रतिमा विराजमान कराई जाए। लंकेश भक्त मंडल की ओर से भव्य प्रतिमा लगाए जाने के लिए अलग से दान दिया जाएगा।

मंडल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत ने लिखे पत्र में रामायण में रावण के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि लंका पर विजय प्राप्त करने से पहले भगवान राम ने सेतु बंध रामेश्वरम पर महाराज दशानन से महादेव की पूजा कराई थी। उस वक भगवान श्री राम की ओर से जामवंत लंका गए थे। उन्होंने भगवान राम की ओर से लंकेश को आचार्य बनने का निमंत्रण दिया था। जिस पर लंकेश ने स्वीकार किया था।

माता जानकी को साथ लाकर भगवान राम से युद्ध में विजय प्राप्त करने की पूजा अर्चना रामेश्वरम में दशानन ने कराई थी। भगवान राम को लंका पर विजय प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया था। जिस वक्त दशानन युद्ध भूमि में अपना शरीर त्याग कर विष्णु लोक को जा रहे थे। उस वक्त भगवान श्री राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण को राजनीति की शिक्षा ग्रहण करने के लिए दशानन के पास भेजा था।

लंकेश भक्त मंडल ने बताया कि भगवान राम ने भी दशानन को प्रकांड विद्वान माना था और उसी कारण से उनको अपना आचार्य बनाया था। अयोध्या धाम में भगवान राम के बनाए जा रहे अदभुत मंदिर में अब भगवान श्री राम के आचार्य दशानन की भी उसी तरह से भव्य प्रतिमा अयोध्या में लगे। जिस तरह से भगवान राम की भव्य प्रतिमा विराजमान है। उन्होंने कहा है कि सभी लंकेश भक्त राम मंदिर निर्माण में अपना दान देने के साथ-साथ लंकेश की भव्य प्रतिमा के लिए भी दान देंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग करने से पहले लंकेश भक्त मंडल ने मथुरा में बैठक की। इस बैठक में बी डी शर्मा, कुलदीप अवस्थी, ब्रजेश सारस्वत, संजय सारस्वत, अजय सारस्वत, संतोष सारस्वत, गजेंद्र सारस्वत, देवेंद्र सारस्वत, प्रमोद सारस्वत, प्रधान मुकेश सारस्वत, राकेश सारस्वत, अनिल सारस्वत, कपिल सारस्वत, हरिओम सारस्वत आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments