Saturday, July 12, 2025
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग : 29 जनवरी 2021, शुक्रवार

आज का पञ्चांग : 29 जनवरी 2021, शुक्रवार

आज शुक्रवार को माघ बदी प्रतिपदा 23:43 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , माघ माह कृष्ण पक्ष प्रारम्भ, माघ मासीय व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ , माघ मास में प्रयाग में त्रिवेणी स्नान, काशी के दशाश्वमेध घाट पर स्नान प्रारम्भ, माघ में तिलपात्र दान , मूल संज्ञक नक्षत्र 27:51 से , मृत्युयोग सूर्योदय से 27:21 तक , इष्टि ,आचार्य श्री बाहुबली महाराज जी मुनि दिक्षा ( जैन ), स्वामी श्री प्रणबानन्द जयन्ती व श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जन्म दिवस।

शक सम्वत – 1942
विक्रम सम्वत – 2077
मास – माघ
पक्ष – कृष्णपक्ष
तिथि – प्रतिपदा-23:43 तक
पश्चात – द्वितीया
नक्षत्र – आश्लेषा-27:21 तक
पश्चात – मघा
करण – बालव-12:19 तक
पश्चात – कौलव
योग – आयुष्मान-17:26 तक
पश्चात – सौभाग्य
सूर्योदय-* 07:11
सूर्यास्त-* 17:57
चन्द्रोदय – 18:33
चन्द्रराशि – कर्क – 27:21 तक
पश्चात – सिंह
सूर्यायण – उत्तरायण
गोल – दक्षिणगोल
अभिजित – 12:12 से 12:55
राहुकाल – 11:13 से 12:34
ऋतु – शिशिर
अवधि – सर्दियों का मौसम
दिशाशूल – पश्चिम

कल शनिवार को माघ बदी द्वितीया 22:14 तक पश्चात् तृतीया शुरु , बुध वक्री 21:18 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 26:28 तक , सर्वोदय पखवाड़ा शुरु , मेला मस्तुआणां प्रारम्भ ( पंजाब ), श्री महात्मा गांधी बलिदान दिवस / शहीद दिवस / शोक दिवस / मौन दिवस / सर्वोदय दिवस (प्रात: 11 बजे दो मिनट का मौन ), नशा मुक्ति संकल्प और शपथ दिवस , विश्व कुष्ठ रोग दिवस व विश्व उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments