Tuesday, February 10, 2026
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)गणेश मंदिरों में सकट चौथ पर्व पर लगा भक्तों का तांता

गणेश मंदिरों में सकट चौथ पर्व पर लगा भक्तों का तांता

मथुरा। रविवार को शहर के सभी गणेश मंदिरों में सकट चौथ पर्व विभिन्न धार्मिक आयोजनों के मध्य मनाया गया। बड़ी संख्या में पूर्ण आस्था एवं पूर्ण विश्वास के साथ गणेश पूजन किया।


मथुरा शहर के चौबिया पाड़ा स्थित विराजमान महागणपति दस भुजी गणेश जी मंदिर पर दस भुजी गणेश सेवा समिति के तत्वाधान में आचार्य मनीष बाबा के सानिध्य में पंचामृत अभिषेक किया गया। इस मौके पर विधि विधान से पूजा अर्चना करके भगवान गणेश का अभिषेक किया गया।

वहीं जयसिंह पुरा स्थित बने गणेश मंदिर में भी इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया और पूजा अर्चना के बाद गणेश महाराज की महा आरती का आयोजन भी किया गया। गण्ोश मंदिरों मेंं सुबह से ही पूजन एवं आराधना करने वाले भक्तों का तातां लगा रहा। वही शाम को भव्य भक्तों ने श्रृंगार दर्शन और महा आरती के दर्शन किए। भगवान गणेश के दर्शनों के लिए भक्तों मेंं होड़ सी मच गई। देर शाम तक भगवान गणेश के दर्शन करने का सिलसिला चलता रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments