Tuesday, February 10, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़ब्राह्मण सभा का चुनाव को लेकर हंगामा, 27 फरवरी को होंगे अध्यक्ष...

ब्राह्मण सभा का चुनाव को लेकर हंगामा, 27 फरवरी को होंगे अध्यक्ष पद को मतदान


नरेन्द्र सिंघल
कोसीकलां।
रविवार को कोसीकलां ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विप्र समाज की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। सुभाषचन्द्र शर्मा को दूसरे पक्ष ने अध्यक्ष मानने से इनकार कर दिया। विप्रजनों ने एक स्वर में अध्यक्ष पद के चुनाव मतदान के माध्यम से कराने का ऐलान किया। चुनाव की तिथि 27 फरवरी घोषित की गई है।


कोसीकलां के रामनगर कालोनी स्थित परशुराम मंदिर में ब्राह्मण सभा के दो वार्षिक चुनाव को मार्गदर्शक मंडल द्वारा की गई। बैठक की अध्यक्षता जगदीश उपाध्याय द्वारा की गयी। यह बैठक पूर्व में निर्धारित ब्राह्मण सभा के मार्गदर्शक मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा की गई। बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विप्र समाज दो खेमों में बंटा नजर आया। यहां अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शर्मा एवं मंत्री बिहारीशरण शर्मा के मध्य चल रहे विवाद और दो वर्ष बीत जाने के बाद हुए विवाद के लेखा जोखा को लेकर चर्चा की गई।

वही बीते दिनों अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शर्मा द्वारा एक प्रेसवार्ता के माध्यम से समाज के मार्गदर्शक मंडल के प्रति लगाये गए आरोपों की भी चर्चा की गई। जिसके बाद समाज के स्तम्भ पूर्व अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा के द्वारा समाज के लोगो के बीचोबीच अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शर्मा को अध्यक्ष न मानते हुए आगामी 27 फरवरी को फिर से वोटो के द्वारा चुनाव होने की घोषणा की गई। जिस पर बैठक में मौजूद ब्राह्मण समाज के सभी लोगों ने एकजुट होकर सहमति जताई। इस दौरान मीटिंग में काफी गहमा गहमी देखने को भी मिली।

यहां ब्राह्मण समाज के मार्गदर्शक मंडल के यज्ञदत्त शर्मा, पूर्व प्रोफेसर आरएन भारद्वाज, ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सुपानिया, जगदीश प्रसाद शर्मा, श्यामविहारी पालीवाल, गिरिराज शर्मा सहित समाज के सेकडों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments