Thursday, May 8, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा में महिलाओं मेंं असुरक्षा का भाव- चलते ऑटो से कूदी महिला

मथुरा में महिलाओं मेंं असुरक्षा का भाव- चलते ऑटो से कूदी महिला


विनोद उपाध्याय
राया।
मथुरा में बढती आपराधिक घटनाओं से आमजन में असुरक्षा का भाव इस कदर आ गया है कि महिलाएं मार्ग पर अकेले चलने में भी डर रही हैं। इस भय को लेकर एक घटना मथुरा-राया रोड पर हुई। जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।


गांव भखण्डी निवासी एक महिला मुनेश राया से मथुरा के लिए बैठी थी। उस समय राया में महिला के साथ एक और यात्री बैठा था। यात्री के यमुना एक्सप्रेस वे के कट र उतरने पर महिला ऑटो में अकेली रह गई। जिससे वह अपने को असुरक्षित महसूस करते हुए घबरा गई और चलते ऑटो से कूछ गई। जिससे महिला घायल हो गई। ऑटो चालक भी महिला के इस कदम से चौक गया। लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। हालांकि ग़नीमत ये रही कि महिला को गम्भीर चोट नहीं आई। राहगीरों ने उसके परिजनों से बात करा दी।जब महिला की सिथति सामान्य हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments