Tuesday, February 10, 2026
Homeराजनीतिमथुरा में प्रियंका गांधी वाड्रा की 19 फरवरी को होने वाली महा...

मथुरा में प्रियंका गांधी वाड्रा की 19 फरवरी को होने वाली महा पंचायत अब 23 फरवरी को

मथुरा। पालीखेड़ा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा 19 फरवरी को होने वाली किसान महा पंचायत अब 23 फरवरी को होगी। जिसे कांगे्रस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को संबोधित करेंगी।

कांगे्रस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा के गोवा में हुए निधन के बाद पार्टी ने मथुरा के पालीखेड़ा में होने वाली किसान महापंचायत को 23 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रस के महासचिव प्रियंका गांधी महा पंचायत को संबोधित करेंगी।

उन्होंने बताया कि मथुरा में किसान महा पंचायत के आयोजन को लेकर पार्टी हाईकमान ने 19 फरवरी के बजाय अब 23 फरवरी की तिथि निश्चित की है। इस किसान महा पंचायत को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments