Sunday, February 15, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा जंक्शन की स्वचालित सीढ़ियों में फंसा यात्री, हुआ घायल

मथुरा जंक्शन की स्वचालित सीढ़ियों में फंसा यात्री, हुआ घायल

मथुरा। रविवार सुबह मथुरा जंक्शन पर लगी स्वचालित सीढ्यिों में एक वृद्ध यात्री फंस गया। वहां मौजूद यात्रियों ने बमुश्किल उसे सीढ्यिों से घायलावस्था में निकाला। घायल यात्री को जिला अस्पताल पहुंचाया।


कोलकाता खरदा निवासी मोतीलाल देवनाथ (80 वर्ष) मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्वचालित सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक वह फंस गए। जिससे वह वह घायल हो गए। उन्होंने और उनके साथ उनकी पुत्री शिखा देवनाथ ने लोगों की सहायता के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों उन्हें सीढ़ियों से निकाला और जंक्शन से जिला अस्पताल पहुंचाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments