Saturday, February 14, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़बस का इंतजार कर रहे युवक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,...

बस का इंतजार कर रहे युवक में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

मथुरा। हाई-वे स्थित भरतपुरा तिराहा पर बस का इंतजार कर रहे युवक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल में लगी है।

गुरुवार को थाना हाईवे क्षेत्र में भरतपुर तिराहा पर मिर्जापुर निवासी विकास उर्फ प्रकाश भरतपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। तभी तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने युवक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वह अज्ञात वाहन बुलेट बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद उसे युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दे दी।


मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि वह भरतपुर स्थित एक तेल की फैक्ट्री में कार्य करता है। वह फैक्ट्री जाने के लिए भरतपुर तिराहे के समीप खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। रिश्तेदार ने बताया कि मृतक की शादी गत 30 जून को ही हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जांच पड़ताल शुुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments