Sunday, September 14, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़फर्जी कागजातों से वर्षों से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नौकरी कर रहा...

फर्जी कागजातों से वर्षों से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नौकरी कर रहा था फार्मासिस्ट, हड़कंप

मथुरा। फर्जी कागजातों के आधार पर कई सालों से फरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट के रुप में नौकरी करने का मामला सामने आया है। गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत के बाद हुए इस खुलासे से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है साथ ही इस मामले में जांच शुरु हो गई है। इस मामले को लेकर सरकारी विभाग पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार फरह क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरी परखम पर सत्येन्द्र पाल सिंह नामक व्यक्ति लंबे समय से फार्मासिट का फर्जी रजिस्ट्रेशन के आधार पर फार्मासिस्ट के पद पर नौकरी कर रहा था।
बताया जा रह है कि सत्येन्द्र ने जो प्रमाणपत्र लगाया है। उसकी जांच में पता चला है कि वह रजिस्ट्रेशन नम्बर 19272 किसी चन्द्रलाल चुनेरा निवासी नैनीताल का है, जिसकी मृत्यु हो चुकी है। वास्तव में सत्येन्द्र पाल सिंह उर्फ सत्यपाल यादव हाईस्कूल पास है। सन् 2000 में वह इण्टर में फेल हो चुका है।


यह खुलासा तब हुआ जब उसी के गांव के रहने वाले शिकायतकर्ता नेत्रपाल सिंह ने पत्र के माध्यम से उ.प्र. स्वास्थ्य महानिदेशक को अवगत कराया। जिसकी जांच अपर स्वास्थ्य निदेशक अविनाश कुमार सिंह को दी है। अधिकारियों के सामने इस मामले के आते ही जांच पड़ताल और दस्तावेजों को खंगालना शुरु कर दिय गया है।
काबिलेगौर बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति होने की स्थिति में दस्तावेजों को सही तरीके जांच पड़ताल नहीं होती है। इसका प्रमाण सत्येन्द्र पाल सिंह के रुप में सामने आया है। इस केस को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लग गया है।


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फार्मासिस्ट सत्येन्द्रपाल फर्जी कागजातों के आधार पर नौकरी कर रहा है। इस मामले की जांच एडी आगरा द्वारा की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जन सूचना में इसके बारे में जानकारी दे दी गई है। इस मामले की शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को भी जानकारी दी है।

यूपी सरकार से की बरसाना के राधारानी मंदिर को अधिग्रहण करने की मांग, हुई पंचायत

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 2 April 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments