ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज बुधवार को चैत्र सुदी द्वितीया 12:49 तक पश्चात् तृतीया शुरु , नवरात्रि का दूसरा दिन – माँ ब्रह्मचारिणी व्रत /पूजा , श्रृंगार (सिंधारा ,देशाचार स्थान भेद से ) , सिन्धी सम्प्रदाय का श्री झूलेलाल जयन्ती महोत्सव (चैत्र शुक्ल द्वितीया ) , हिजरी रमजान 9 माह शुरू ( मुस्लिम , चन्द्र दर्शन पर निर्भर ) , संक्रान्ति का विशेष पुण्यकाल 08:57 तक (सतुआ जल कुम्भादि दान , हरिद्वार या काशी के असी संगम पर स्नान ) मीन (खर) मास समाप्त , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 17:23 से सूर्योदय तक , राजयोग , कुम्भ महापर्व तृतीय शाही स्नान ( हरिद्वार ) , ब्लैक डे (साउथ कोरिया) , डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती (130वीं ) , महर्षि वेंकटरमण अय्यर स्मृति दिवस , डाल्फिन दिवस , विश्व एयरोनॉटिक्स और ब्रह्माण्ड विज्ञान दिवस , अग्निशमन सेवा दिवस व अग्निशमन सेवा सप्ताह (14-20 अप्रैल)।
नई दिल्ली अनुसार
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- चैत्र
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- द्वितीया-12:49 तक
- पश्चात- तृतीया
- नक्षत्र- भरणी-17:23 तक
- पश्चात- कृत्तिका
- करण- कौलव-12:49 तक
- पश्चात- तैतिल
- योग- प्रीति-16:13 तक
- पश्चात- आयुष्मान
- सूर्योदय- 05:57
- सूर्यास्त- 18:46
- चन्द्रोदय- 07:15
- चन्द्रराशि- मेष-24:10 तक
- पश्चात- वृषभ
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- कोई नहीं
- राहुकाल- 12:21 से 13:57
- ऋतु- वसन्त
- दिशाशूल- उत्तर
कल बृहस्पतिवार को चैत्र सुदी तृतीया 15:28 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , गणगौर / गणगौरी व्रत , नवरात्रि का तीसरा दिन – मां चंद्रघंटा व्रत – पूजा , अरून्धती व्रत – पूजन , सौभाग्य शयन तृतीया , आन्दोलन 3 , सायं दोलारुढ़ शिव गौरी पूजन , सरहुल (बिहार) , मनोरथ तृतीया व्रत , मन्वादि 3 , सर्वदोषनाशक रवि योग 20:33 से , विघ्नकारक भद्रा 28:47 से , यमघण्ट योग सूर्योदय से 20:32 तक , सौर ( मेष ) वैशाख मासारम्भ , मेवाड़ उत्सव प्रारम्भ ( उदय. ) ,श्री मत्स्य जयन्ती , गुरु नानक देव जयन्ती ( तारीखानुसार ) , गुरु अर्जुनदेव जयन्ती (तारीखानुसार) , दक्षिणी पश्चिमी कमान दिवस ( 2005 ) व हिमाचल प्रदेश दिवस ( 1948 , पूर्ण राज्य 25 जनवरी 1971 को )।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय