Sunday, September 14, 2025
Homeजुर्मगो तस्करों ने गो रक्षक को मारी गोली, किया पथराव, मचा हड़कंप

गो तस्करों ने गो रक्षक को मारी गोली, किया पथराव, मचा हड़कंप

गोवर्धन। राधाकुंड मार्ग पर सोमवार देर रात गो तस्करों और गो रक्षकों के बीच भिड़ंत हो गई। कई राउंड फायरिंग और पथराव हुआ। इस संघर्ष में गोली लगने से एक गो रक्षक घायल हो गया। इलाका पुलिस के पहुंचने से पहले ही गो तस्कर भाग गए। घटना से गोपालकों में हड़कंप मच गया है। गोपालकों को अपनी गायों की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है।


सोमवार रात राधाकुंड मार्ग पर एक गाड़ी में सवार आधा दर्जन से अधिक गो तस्कर गाय को गाड़ी में डालने को कोशिश कर रहे थे कि तभी जानकारी होने पर गोरक्षकों की टीम भी मौके पर पहुंची गई। गोरक्षकोें पर गो तस्करों ने पहले पथराव किया। जब इसके बावजूद गो रक्षकों ने गायों को बचाने के लिए और आगे बढे़ तो गो तस्करों ने कई राउंड गोलियां चला दीं। इसके बावजूद गो तस्करों का गो रक्षकों ने काफी दूर तक पीछा किया साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी।

इस बीच एक गोली गो रक्षक दल के सदस्य राधाकुंड निवासी राहुल के पैर में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख गो तस्कर भाग खड़े हुए। घायल गो रक्षक को राहुल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत खून अधिक से बहने से चिंताजनक बनी हुई है। वहीं क्षेत्रीय पुलिस ने गो तस्करो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments