Homeन्यूज़न्यूज़मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 4 कोरोना मरीजों की मौत,...

मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 4 कोरोना मरीजों की मौत, हड़कंप

कन्नौज। कन्नौज मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर रोष व्यक्त किया। वहीं डॉक्टर और स्टाफ कर्मचारी ड्यूटी छोड़कर भाग गए। घटना से हड़कंप मच गया।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इमरजेंसी में भर्ती लोगों के लिए ऑक्सीजन कम पड़ी जिसके चलते उनकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि कोविड वार्ड में भर्ती 60 में से 35 मरीजों को ऑक्सीजन पर रखा गया है। मरीजों की मौत के बाद उनके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। मामले को देख डॉक्टर स्टाफ कर्मी ड्यूटी छोड़कर भाग गए।

कोरोना संक्रमित के शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रख दिए। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन की डिमांड लगातार की जा रही है, लेकिन उपलब्धता नहीं हो रही। इससे दिक्कत बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments