Friday, February 20, 2026
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)मथुरा का द्वारकाधीश मंदिर में भक्तों के लिए 30 अप्रैल तक बंद

मथुरा का द्वारकाधीश मंदिर में भक्तों के लिए 30 अप्रैल तक बंद


मथुरा। जिले में कोरोना के कहर के चलते ब्रज के मंदिर एक-एक कर बंद होने लगे हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थान के बाद अब श्रीद्वारकाधीश मंदिर 30 अप्रेल तक आम भक्तों के लिए बंद कर दिया गया है। यह जानकारी मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने दी है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि मंदिर के गोस्वामी ब्रजेश कुमार एवं डॉ. वागीश कुमार कांकरोली युवराज के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के चलते 30 अप्रेल तक बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान मंदिर में प्रतिदिन होने वाली पूजा सेवा निरंतर मंदिर के सेवकों द्वारा होती रहेगी। उन्होंने भक्तों से अपील की है कि वह घरों में सुरक्षित रहें, मुंह पर मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments