ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज सोमवार को चैत्र सुदी चतुर्दशी 12:46 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , श्री सत्यनारायण व्रत की पूर्णिमा , चित्रान्न दान – भक्षण , विघ्नकारक भद्रा 12:45 से 22:54 तक , श्री नृसिंह दोलोत्सव , दसलक्षण व्रत पूर्ण ( जैन ) ,श्री हाटकेश्वर जयंती ( चैत्र शुक्ल चतुर्दशी ) , गुरु श्री हरकिशन ज्योति – ज्योत ( प्राचीनपरम्परानुसार ) , श्रीनिवास अयंगर रामानुजन स्मृति दिवस , श्री लछमन सिंह गिल स्मृति दिवस , चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना (1986 नाभिकीय दुर्घटना ) दिवस व विश्व बौद्धिक संपदा दिवस ।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- चैत्र
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- चतुर्दशी-12:46 तक
- पश्चात- पूर्णिमा
- नक्षत्र- चित्रा-23:06 तक
- पश्चात- स्वाति
- करण- वणिज-12:46 तक
- पश्चात- विष्टि
- योग- वज्र-24:15 तक
- पश्चात- सिद्धि
- सूर्योदय- 05:45
- सूर्यास्त- 18:53
- चन्द्रोदय- 18:07
- चन्द्रराशि- कन्या-12:32 तक
- पश्चात्- तुला
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 11:52 से 12:45
- राहुकाल- 07:23 से 09:02
- ऋतु- ग्रीष्म
- दिशाशूल- पूर्व
कल मंगलवार को चैत्र सुदी पूर्णिमा 09:03 तक पश्चात् प्रतिपदा 29:16 तक , प्रतिपदा तिथि का क्षय , स्नान – दानादि की चैत्री पूर्णिमा , चांडक पूजा (बंगाल) , अन्वाधान , मन्वादि 15 , सर्वदेव दमनकोत्सव , इष्टि , चैत्र मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , वैशाख कृष्ण पक्षारम्भ , वैशाख मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि प्रारम्भ , तुलसी पत्र से श्री विष्णु पूजा , मास भर चन्दन से विष्णु पूजा , सूर्य भरणी नक्षत्र में 18:24 पर , अगस्त्यास्त 19:37 पर , त्रिपुष्कर योग 29:15 से सूर्योदय तक , रत्नत्रय व्रत पूर्ण ( जैन ) , षोडषकारण व्रत पूर्ण ( जैन ) , चैत्र नवपद औली पूर्ण ( जैन ) , कुम्भ का चौथा / अन्तिम शाही स्नान पर्व ( हरिद्वार ) , मेला बालाजी ( सालासर ) , मास पर्यन्त पनिसरा / प्याऊ चलाना चाहिये (अशक्ति में धर्म घटादि / मटकादि दान ) , श्री हनुमान जन्मोत्सव (सूर्योदय काल में दक्षिण भारत एवं काशी के संकट मोचन मन्दिर में ) , छत्रपति श्री शिवाजी महाराज पुण्यतिथि ( श्री हनुमान जन्मोत्सव वाले दिन , मतभेद भी हैं ) , श्री पीपानन्दाचार्य जी जयन्ती ( चैत्र शुक्ल पूर्णिमा ) ,श्री हरीश रावत जन्म दिवस व श्री विनोद खन्ना पुण्य दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय