Monday, February 23, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़यमुना में बह रहा था नवजात शिशु, जीवित मिलने पर पुलिस ने...

यमुना में बह रहा था नवजात शिशु, जीवित मिलने पर पुलिस ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण


अरुण यादव
वृंदावन।
चामुण्डा घाट पर यमुना नदी में तसले में एक नवजात शिशु बहता मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बच्चे की जानकारी दी। कुछ ही समय में पुलिस पहुंच गई। बच्चा सुरक्षित था। पुलिस ने उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। नदी में बहते बच्चे को लेकर लोगोें में तरह-तरह की चर्चाए हो रही हैं।


गुरुवार सुबह सवेरे यमुना नदी में चामुण्डा घाट पर एक लोहे के तसला नवजात शिशु बह रहा था। वह सफेद रंग के अगोछा से लिपटा हुआ था। यमुना किनारे आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने नवजात बच्चे को बहता देख पुलिस को सूचित किया। मौके पर अद्धा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। तसले में बच्चा जीवित था।

शिशु को सुरक्षित निकालकर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन मथुरा की टीम जिला अस्पताल पहुंची और विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम मिलकर बच्चे की जांच पड़ताल में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments