Monday, February 23, 2026
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)सुप्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर के पट आम भक्तों के लिए 20 मई तक...

सुप्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर के पट आम भक्तों के लिए 20 मई तक बंद

मथुरा। सुप्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर के द्वार आम भक्तों के लिए 20 मई तक बंद रहेंगे। मंदिर प्रबंधन ने यह निर्णय शासन के कोरोना कफ्र्यू का पालन करने की दृष्टि लिया है। इससे पहले मंदिर को 10 मई तक के लिए बंद किया गया था।


पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज के आदेशानुसार और मंदिर के गोस्वामी डॉ. बागीश कुमार महाराज कांकरोली युवराज के निर्देशानुसार सरकार की गाइड लाइनों का पालन करते हुए ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए 20 मई तक बंद करने के निर्देश दिए हैं ।
मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर बंद के दौरान आम भक्तों को ठाकुर जी के दर्शन नहीं होगे लेकिन मंदिर के अन्दर निरंतर ठाकुर जी की सेवा चलती रहेगी और भक्तों को अपने घर पर ही ठाकुर जी का ध्यान करना होगा जिससे इस वैश्विक महामारी से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments