Monday, September 15, 2025
HomeUncategorizedआठ साल के बच्चे के सामने 22 घंटे पड़ा रहा दादा दादी...

आठ साल के बच्चे के सामने 22 घंटे पड़ा रहा दादा दादी का शव, कोरोना ने ले ली जान

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बुराड़ी के शक्ति एंक्लेव में कोरोना संक्रमण से वृद्ध दंपत्ति की मौत हो गई। घर में दोनों के शव 22 घंटे तक पड़े रहे। लेकिन आस पड़ौस का कोई भी व्यक्ति उनके अंतिम संस्कार के लिए आगे नहीं आया। आखिरकार पुलिस ने ही उनका अंतिम संंस्कार किया।

नार्थ दिल्ली के बुराड़ी क्ष्ोत्र के शक्ति एंक्लेव में लक्ष्मण तिवारी अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और आठ साल के पुत्र के साथ रह रहे थे। लक्ष्मण तिवारी का पूरा परिवार कोरोना संक्रमित हो गया। पत्नी की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद लक्ष्मण और उसके 8 साल के बेटे को रातभर शव के साथ घर में रहना पड़ा। आसपास के लोगों से काफी मदद की गुहार लगाई लेकिन कोरोना के डर से किसी ने भी मदद नहीं की।

जब सोशल मीडिया पर इस यह घटना तेजी से फैली कि एक घर में 20 घंटे से शव पड़े हैं। तो आनन-फानन में दिल्ली पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजाम किया और दोनों शवों को श्मशान घाट पहुंचाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments