Sunday, February 15, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा में एक जून से चलेंगी 30 सिटी बसें, रुट प्लान हो...

मथुरा में एक जून से चलेंगी 30 सिटी बसें, रुट प्लान हो रहा तैयार

मथुरा। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में अब यात्रियों को डग्गेमार एवं कंडम वाहनों में यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। क्यों कि अब परिवहन निगम एक जून से शहर और आसपास के क्षेत्र में सिटी बस संचालित करने जा रहा है। इसके लिए निगम द्वारा रूट प्लान तैयार किया जा रहा है।


परिवहन निगम द्वारा यातायात की व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर में चलाई जाने के लिए 30 सिटी बसों की व्यवस्था की गई है। जेनर्म की बसें तो पूर्व से ही चल रही थी लेकिन अब सिटी बस भी बहुत जल्द चलना प्रारंभ हो जाएगी।

यह बस सेवा मथुरा से वृंदावन, छाता, गोवर्धन, बरसाना, बलदेव सहित अन्य जिले के रुटों पर भी यह सिटी बस सेवाएं 1 जून से चलना प्रारंभ हो जाएंगी। जिसके लिए मथुरा डिपो द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। वहीं रुट प्लान भी तैयार होने जा रह है।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज पुंडीर ने बताया है कि मथुरा जनपद को 30 सिटी बस दी जा रही है जिससे लोकल स्तर पर सवारियों को आने जाने में कोई दिक्कत ना हो सके। वहीं डग्गेमार वाहनों से भी यात्रियों को मुक्ति मिलेगी। सड़क दुर्घटनाएं भी कम होंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments