Saturday, May 10, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़दो पक्षों में विवाद, बचाव में आई गर्भवती महिला के चोट लगने...

दो पक्षों में विवाद, बचाव में आई गर्भवती महिला के चोट लगने से आठ माह का हुआ गर्भपात

भ्रूड़ को लेकर परिजन थाने पहुंचे

गोवर्धन। थाना क्षेत्र के सकीतरा में बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बचाव में आई आठ माह की गर्भवती महिला के साथ भी मारपीट कर दी। चोट लगने से महिला का आठ माह का गर्भपात हो गया। भ्रुड को लेकर परिजन थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ितों की सुनवाई करने की बजाय उन्हें धमका वहां से भगा दिया।


शुक्रवार को गोवर्धन के गांव सकीतरा में बच्चों के खेलने को लेकर सुनील और राजेश के बीच विवाद हो गया। आरोप कि राजेश के साथ मिलकर पुष्पा, और पिंकी सुनील की पिटाई करने लगीं तो आठ माह की गर्भवती पत्नी मंजू सुनील को बचाने पहुंची। दबंगों ने गर्भवती महिला को लात मारकर जमीन पर गिरा लिया और जमकर पिटाई की। चोट लगने से मंजू के गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे का गर्भपात हो गया। पीड़ित परिवार रोते बिलखते गर्भवती महिला सहित भ्रूड को लेकर गोवर्धन थाने पहुंचा। पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि पुलिस ने सुनवाई करने बजाय उन्हें वहां से धमका कर भगा दिया।


सुनील के पिता पप्पू ने बताया कि बच्चों के खेलने को लेकर राजेश ने सुनील के साथ मारपीट कर दी। मंजू उसे बचाने गई, आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आठ माह का गर्भपात हो गया। थाने गए तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।

गोवर्धन क्षेत्राधिकारी रविकांत पराशर ने बताया कि महिला को मेडिकल उपचार के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments