Sunday, February 15, 2026
Homeजुर्मवृंदावन में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, कोतवाली से सटे सरकारी...

वृंदावन में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, कोतवाली से सटे सरकारी स्कूल में चोरी

वृंदावन। कोतवाली से सटे सरकारी स्कूल में चोरों ने सेंध लगा दी है। कीमती सामान के साथ चोर स्कूल के रजिस्टर भी उठा ले गये। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। कोतवाली परिसर के ठीक पीछे स्थित लालबहादुर शास्त्री प्राथमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने जंगल मे लगी जाली काटकर अंदर प्रवेश कर लिया और स्कूल में लगे 4 पंखे, बच्चे के मिड डे भोजन की 80 थालियां, रजिस्टर व अन्य जरूरी सामान भी चुरा लिये। स्कूल की शिक्षिका जब शनिवार की सुबह स्कूल पहुंची तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। शिक्षिका द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई है।


ज्ञात हो कि पहले भी कई बार सेंधमारी कर सरकारी स्कूल में चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। लेकिन पुलिस द्वारा उस घटना का खुलासा लंबे समय के बाद भी नहीं कर सकी। कोवताली से सटे स्कूल में चोरी की घटना से स्पष्ट कर दिया कि अब चोरों में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है और पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments