Tuesday, May 6, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़कोरोना काल में श्रमिकों के खाते में केन्द्र दे रहा एक हजार...

कोरोना काल में श्रमिकों के खाते में केन्द्र दे रहा एक हजार रुपए सहायता राशि

राजेश सोलंकी
मथुरा।
कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रमिकों और बेराजगारों को आर्थिक सहायता के रुप में केन्द्र सरकार ने एक हजार रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। यह सहायता राशि उनके बैंक खाते में दी जा रही है।


श्रम विभाग कार्यालय में जिन मजदूरों का पंजीकरण पहले से हो रहा है। उनके खाते में सरकार द्वारा 1000 सहायता राशि के तौर पर दिए जा रहे हैं। इसके लिए मजदूरों को अपना आधार कार्ड विभाग में आकर लिंक कराना होगा। केन्द्र सरकार की इस योजना का अब तक मथुरा जनपद में 34000 लाभार्थियों को लाभ मिल चुका है।

सहायक श्रम आयुक्त प्रभात कुमार ने बताया है कि जिन श्रमिकों ने अपना पंजीकरण श्रम विभाग में करवा रखा है। वह अपना आधार कार्ड जल्द से जल्द लिंक करवा लें, जिससे सहायता राशि के तौर पर दिए जाने वाले सरकार के द्वारा लाभ प्राप्त हो सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments