ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ सुदी पूर्णिमा 24:11 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु, स्नान – दान – व्रतादि की ज्येष्ठा नक्षत्रयुता परमपुण्यदायिनी ज्येष्ठी पूर्णिमा, परमपुण्यकाल सूर्योदय से 09:11 तक , देव स्नान पूर्णिमा , सर्वदोषनाशक रवि योग 09:11 तक , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी, विघ्नकारक भद्रा 13:52 तक , ज्वालामुखी योग 24:10 से , दक्षिणात्यों के त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का अन्तिम संयम (ज्येष्ठी योग ) , मन्वादि 15, जलयात्रा 15, बिल्वत्रिरात्र 15 , अब्धसाध्य व्रत, ज्येष्ठ मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि स्माप्त , ज्येष्ठ जिनवर व्रत समाप्त ( जैन ), श्री अमरनाथ यात्रा प्रारम्भ ( अबकी बार कोविड ’19 ), संत कबीरदास जयन्ती ( 623 वीं , ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा ), वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस , श्री दामोदर हरी चापेकर जयन्ती , पंडित श्री श्रद्धाराम शर्मा स्मृति दिवस व श्री नवकृष्ण चौधरी स्मृति दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- ज्येष्ठ
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- पूर्णिमा-24:11 तक
- पश्चात्- प्रतिपदा
- नक्षत्र- ज्येष्ठा-09:11 तक
- पश्चात्- मूल
- करण- विष्टि-13:52 तक
- पश्चात्- बव.
- योग- शुभ-06:05 तक
- पश्चात्- शुक्ल
- सूर्योदय- 05:24
- सूर्यास्त- 19:22
- चन्द्रोदय- 19:11
- चन्द्रराशि- वृश्चिक-09:11 तक
- पश्चात्- धनु
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 11:55 से 12:51
- राहुकाल- 14:08 से 15:52
- ऋतु- वर्षा
- दिशाशूल- दक्षिण
कल शुक्रवार को आषाढ़ बदी प्रतिपदा 21:01 तक पश्चात् द्वितीया शुरु, आषाढ़ मास कृष्णपक्ष प्रारम्भ, आषाढ़ मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि शुरु , मूल संज्ञक नक्षत्र 06:40 तक, ज्वालामुखी योग 06:40 तक, शुक्र पुष्य नक्षत्र में 08:14 पर, दक्षिणात्यों के त्रिदिनात्मक वट सावित्री व्रत का पारण , गुरु श्री हरगोबिंद सिंह जयन्ती ( प्राचीनमतानुसार ), श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जयन्ती , कैप्टन मनोज कुमार पांडेय जयन्ती ( परमवीर चक्र सम्मानित ), श्री शिवचरण माथुर स्मृति दिवस , श्री परवेज रुस्तम जामसजी स्मृति दिवस (वीर चक्र सम्मानित ) , अंतरराष्ट्रीय नाविक दिवस व विश्व विटिलिगो दिवस।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय