Sunday, January 11, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में महिला पदाधिकारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष पर लगाया...

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में महिला पदाधिकारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष पर लगाया अभद्रता का आरोप

मथुरा। वृंदावन में कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन ही एक महिला पदािधकारी ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पर पर अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला पदाधिकारी ने जमकर हंगामा किया और शिविर को छोड़ दिया।

कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने शिविर में शामिल हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिविर छोड़ दिया। महिला पदािधकारी को मानने के लिए शिविर में भाग ले रहे बड़े नेता और पदाधिकारियों मौके पर पहुंचे और महिला पदाधिकारी को मनाने का प्रयास किया। यह मामला कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद तक पहुंच गया।

कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति तिवारी ने उस वक्त कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश किया, जब राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का वर्चुअल संबोधन चल रहा था। उनका आरोप है कि प्रवेश के दौरान पार्टी के उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने उनका कंधा पकड़कर रोक दिया।

उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित के इस व्यवहार से प्रीति तिवारी भड़क गईं। उन्होंने इसे अपने साथ बदसलूकी बताते हुए शिविर को छोड़ दिया। कांग्रेस नेता प्रीति तिवारी ने इस मामले को लेकर अपना विरोध सलमान खुर्शीद के समक्ष भी रखा, लेकिन वह सुनकर निकल गए। उधर, कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में महिला पदाधिकारी के साथ हुई अभद्रता मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments