ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अंतरिक्ष में मौजूद ग्रह जब अपनी स्थिति में थोड़ा सा भी परिवर्तन करते हैं तो इसका सीधा असर मानव की कुंडली पर पड़ता है। इस माह भी शास्त्र के अनुसार कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। इन राशि परिवर्तन से मानव जीवन में कई उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं। 7 जुलाई को बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने वाला है। इतना ही नहीं इसके अलावा भी अन्य ग्रह जैसे शुक्र, मंगल और सूर्य ग्रह भी किसी न किसी राशि में इसी माह गोचर करने वाले हैं। ऐसी स्थिति में अन्य राशियों पर भी इसका असर पड़ने वाला है।
7 जुलाई यानी कल बुधवार को बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने के बाद 25 जुलाई तक इसी राशि में विद्यमान रहेगा। इसके बाद वह कर्क राशि में भी प्रवेश करेगा। ऐसा करने से इसका सीधा असर इन राशियों के अलावा अन्य राशियों पर भी पड़ेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुध का राशि परिवर्तन तीन राशियों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। जी हां तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों पर व्यापार में सफलता व करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। चलिए एक-एक करके इन चारों राशियों पर बुध के राशि परवर्तन का क्या असर होने वाला है उसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मिथुन राशि
- बुध का मिथुन राशि में प्रवेश से धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से आप खुद को मजबूत पाएंगे।
- वैवाहिक जीवन में चल रहे मन -मुटाव का अंत होगा।
- नौकरी के साथ-साथ व्यापार में भी हाथ आजमा सकते हैं।
तुला राशि
- बुध के परिवर्तन के कारण आपके अटके हुए सभी कार्य पूरे होगें।
- नौकरी में आपको हर जगह सराहना मिलेगी।
- अगर आप व्यापारी हैं तो लाभ मिलने की पूरी संभावना है।
- जीवन साथी और बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
वृश्चिक राशि
- अगर आप इस माह कहीं निवेश का जोखिम लेते हैं तो यह फायदेमंद रहेगा।
- ऐसे समय आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं।
- अगर नौकरी परिवर्तन की सोच रहे हैं तो समय उपयुक्त है।
- परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
- इस समय आप नया मकान या वाहन भी खरीद सकते हैं।
धनु राशि
- अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो कर दीजिए।
- अगर नौकरी करते हैं तो सैलरी बढ़ने के साथ प्रमोशन के भी चांस नजर आ रहे हैं।
- परिवार वालों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
- धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और भाग्य पूरा साथ मिलेगा।