Monday, May 18, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़बल्देव से अनिल भरंगर निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए

बल्देव से अनिल भरंगर निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए

बल्देव। गुरुवार को बल्देव विकास खंड से अनिल भरंगर निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गए। यह घोषणा रिटर्निंग ऑफीसर महेश चौहान द्वारा की गई।


बल्देव विकास खंड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रात: 9 बजे से प्रारंभ की गई। 12 बजे तक किसी के द्वारा कोई भी नामांकन नहीं किया गया। 12 बजे राष्ट्रीय लोक दल के रामवीर सिंह भरगर के पुत्र अनिल भरंगर द्वारा नामांकन किया गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक किसी भी व्यक्ति के द्वारा कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इंतजार करने के बाद ब्लॉक पर नियुक्त किए गए रिटर्निंग ऑफिसर महेश चौहान ने अनिल भरगर निर्विरोध ब्लाक प्रमुख होने की घोषणा कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments