Sunday, January 11, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस और कांग्रेसियों के...

महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस और कांग्रेसियों के बीच हुई धक्कामुक्की

मथुरा। पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों न बैलगाड़ी पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। महंगाई के विरोध में सैकड़ों की संख्या में कायकर्ताओ ने प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया।


कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई के चलते नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश कर रहे थे तभी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेसी कार्यकर्ता जमीन पर बैठ गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को वहां से उठाकर कलेक्ट्रेट परिसर से बहार कर दिया।


कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस महंगाई के विरोध में जिलों में प्रदर्शन कर रही है। उसी क्रम में मथुरा कलेक्ट्रेट में आज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के प्रति आक्रोश जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments