Monday, February 16, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़महिला थानेदार ने सात दिनों में पांच परिवारों को टूटने से बचाया

महिला थानेदार ने सात दिनों में पांच परिवारों को टूटने से बचाया


मथुरा। महिला थानाध्यक्ष हेमलता ने बुधवार को एक और परिवार का सुलह समझौता कराया। सुखी गृहस्थ जीवन जीने की सलाह देकर एक घर को फिर बसाया। महिला थानाध्यक्ष पिछले सात दिनों में पांच परिवारों के घरेलू विवादों का निस्तारण किया है।


बुधवार को गीता पुत्री महावीर सिंह निवासी नगरेला मौहल्ला अड़ीग थाना गोवर्धन का अपने पति दुर्योधन से विवाद के चलते करीब छह माह से अलग अपने मायके में रही थी। उनकी शादी 2018 में हुई थी लेकिन ससुराल में वाद-विवाद के चलते वह पिछले अलग रह रही थी। गीता अपने परिवारिक विवाद को लेकर महिला थाने आयी तो थानाध्यक्ष ने दोनों पति-पत्नी का सुलह समझौता करा दिया। आज गीता अपने पति के साथ अपने ससुराल घर चली गयी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments