Home न्यूज़ न्यूज़ ऊर्जा मंत्री के गृह जनपद मथुरा की कई कालोनियों में विद्युत हाईटेंशन लाइन बनीं जी का जंजाल

ऊर्जा मंत्री के गृह जनपद मथुरा की कई कालोनियों में विद्युत हाईटेंशन लाइन बनीं जी का जंजाल

0

मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत तीन बड़ी कालोनियों में विद्युत विभाग की अनदेखी के चलते जान का खतरा बना हुआ। लोगों ने इस बड़ी समस्या को लेकर कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। इसके बावजूद विद्युत विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। लोगों में विभाग के अधिकारियों को लेकर रोष व्याप्त है।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के गृह जनपद मथुरा की मधुबन वाटिका, पुष्प विहार सहित कई कालोनियों में बिजली की हाईटेंशन लाइन लोगों की परेशानी का बड़ा कारण बनी हुई है। लोगों के घरों की छत से होकर 33 हजार केवीए की विद्युत हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। जिसके चलते लोगों में अपनी और बच्चों की जान का खतरा बना रहता है। बारिश में यह खतरा और बढ़ गया है। आए दिन तारों से चिंगारी निकलती रहती है। तारो के गिरने की भी आशंका बनी रहती है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

कालोनी निवासी रमेश, निर्मल, पूरन चन्द ने कहा कि ने कहा कि इस समस्या की शिकायत उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से की है लेकिन अभी तक नतीजा शून्य रहा है। घीसाराम, बच्चू सिंह,लाखन सिंह ने कहा कि विद्युत पोलों में करंट आता रहता है, जिसके चलते कभी-कभी लोगों की जान पर बन आती है। कई मवेशियों की मौत हो चुकी है। पशुपालकों का बड़ा नुकसान हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here