Home न्यूज़ न्यूज़ स्वतंत्रता दिवस: एसएसपी ने पुलिस लाइन और स्कूल में किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस: एसएसपी ने पुलिस लाइन और स्कूल में किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

0

मथुरा। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद देश के अमर शहीदों को नमन किया। एसएसपी ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को देश की आन, बान और शान के लिए आगे बढ़कर कार्य करने की शपथ दिलाई। शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया।


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। गर्व करने का दिन है। हम सभी को देश को आजादी दिलाने वाले सभी अमर शहीदों को नमन करना चाहिए।


इस बीच एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाल वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इसके बाद पुलिस मॉडर्न स्कूल में एसएसपी ने ध्वजारोहण करके सभी बच्चों को मिठाइयां वितरित करते हुए उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष दिया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्य रुप से एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ सिटी वरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here